Ambala : कपड़ा कारोबारी से 80 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर साजिशन ठगी का मामला दर्ज

Ambala : कपड़ा कारोबारी से 80 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर साजिशन ठगी का मामला दर्ज
X
राधा कृष्ण बाजार के रहने वाले प्रियंक जैन से 80 लाख की ठगी हो गई। उसने अंबाला शहर की जग्गी कॉलोनी के फेस-3 के रहने वाले पुरुषोत्तम लाल व उसकी पत्नी सीमा मल्होत्रा ने उसे 80 लाख रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ साजिशन ठगी का केस दर्ज किया है।

Ambala : राधा कृष्ण बाजार के रहने वाले प्रियंक जैन से 80 लाख की ठगी हो गई। उसका आरोप है कि अंबाला शहर की जग्गी कॉलोनी के फेस-3 के रहने वाले पुरुषोत्तम लाल व उसकी पत्नी सीमा मल्होत्रा ने उसे 80 लाख रुपए का चूना लगाया है। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ साजिशन ठगी का केस (Case) दर्ज किया है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

बलदेव नगर थाने में दी शिकायत में प्रियंक ने बताया कि वह कपड़े का कारोबारी है। लॉकडाउन के बाद कारोबार ठीक नहीं चल रहा था तो नवंबर 2021 में दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे उधार मांगे थे। उसने बताया कि दोस्त कर्ण गुप्ता ने उसे पुरषोतम से मिलवाया था। तब जानकारी के बाद वह उससे ब्याज पर पैसे लेने लगा। कई बार पैसे लेकर उसे समय पर ब्याज समेत लौटा दिए। एक बार उसे 10 लाख रुपए की जरूरत पड़ गई। पुरुषोत्तम के कहने पर उसने सोने के जेवरात, पिता के 2 खाली चेक सिक्योरिटी के तौर पर उसे दे दिए। उस दौरान 20 लाख रुपए पुरुषोत्तम से लिए और 10 लाख रुपए वापस करने पर सिक्योरिटी चेक व सोना वापस मांगा तो पुरुषोत्तम ने बकाया 10 लाख रुपए देने की बात कही।

उन्होंने बताया कि जब उसने पूरी रकम वापस कर दी तो आरोपी ने उसे 5 लाख रुपए और बकाया होने की बात कही। उसने कहा कि जब उसने ये पैसे वापस करने से मना किया तो आरोपी उसे झूठे केसों में फंसाने की धमकी देने लगा। आरोपी अभी तक उससे 80 लाख रुपए हड़प चुके हैं। अब पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें - Kaithal : आस्ट्रेलिया में रह रहे भतीजे का नाम लेकर युवक से ठगे 23 लाख, आरोपी काबू




Tags

Next Story