Ambala : महिला से दोस्ती कर बच्चे का किया अपहरण, आरोपी युवक फरार

- पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर शुरू की जांच
- अपहरण हुए बच्चे का अभी तक नहीं लगा सुराग
Ambala : युवक ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके 3 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर फरार हो गया। महिला की युवक से मुलाकात ट्रेन में हुई थी। सफर में हुई बातचीत दोस्ती में बदल गई और महिला अपने साथ युवक को घर ले गई। एक दिन युवक महिला के साथ उसके घर पर रुका, लेकिन अगले दिन 3 साल के मासूम को घर से उठाकर फरार हो गया। बच्चे के अपहरण (Kidnapped) के बाद महिला ने महेश नगर थाने में शिकायत सौंपी है। पुलिस मामले में अंबाला जंक्शन की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें आरोपी युवक बच्चे को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
बिहार के गांव कंकला की काजल ने बताया कि पति के साथ उसकी अनबन चल रही है। वह अंबाला में टांगरी बांध के पास किराए पर रहती है। 10 मई को वह अपने 3 साल के मासूम बच्चे के साथ कटिहार रेलवे स्टेशन गई थी। यहां उसकी जान पहचान नितिश नाम के युवक से हुई। महिला ने बताया कि उसने युवक से अपनी आपबीती बताई तो युवक ने उसका व उसके बच्चे का ख्याल रखने का सपना दिखाया। युवक ने कहा था कि वह उसके साथ रहेगा और एक साथ खाए-कमाएंगे। 18 मई को सुबह 7 बजे ट्रेन पर बैठकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह नितिश पर विश्वास करके अपने साथ घर ले आई। यहां नितिश एक रात रुका। अगले दिन सुबह 11 बजे वह नहाने चली गई और उसका बेटा प्रिंस कमरे में खेल रहा था। जब वह वापस लौटकर आई तो देखा कि प्रिंस घर में नहीं था। आरोपी नितिश भी गायब मिला। पुलिस ने आरोपी नितिश के ख्निलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS