Ambala : मारकंडा में बहा बच्चा, 2 दिन से चले सर्च अभियान में भी नहीं लगा सुराग

- यमुनानगर से आए 6 गोताखोर तलाश रहे हैं शव
- पुलिस किश्ती का सहारा लेकर भी कर रही खोजबीन
Ambala : पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण मारकंडा नदी में आए पानी में 11 वर्षीय बच्चा बह गया। बच्चे को तलाशने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। अभी तक उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया है। अब यमुनानगर (Yamunanagar) से बुलाए गए 6 गोताखोर बच्चे को पानी में तलाश रहे हैं। नदी में करीब दो किलोमीटर तक चले सर्च अभियान में अभी तक बच्चे का शव नहीं मिला है।
गौरतलब है कि रविवार को निकटवर्ती गांव गदौली से गुजर रही मारकंडा नदी के तट पर कुछ श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। भंडारा खाने के उद्देश्य से गदौली गांव के निकट ओशो पोल्ट्रीफार्म में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चे भी पुल के पास मारकंडेय मंदिर में पहुंचे। भंडारा ग्रहण करने के बाद कुछ बच्चे नीचे नदी में हाथ धोने के उद्देश्य से उतर गए। इस दौरान एक किशोर नदी किनारे पर मिट्टी खिसकने से पानी में बह गया। साथ आए बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद बच्चे को तलाशने का अभियान शुरू किया गया। पिछले दो दिनों से गोताखोर बच्चे को तलाश रहे हैं। बच्चे की पहचान बलजीत पुत्र सर्वेश पासवान के तौर पर हुई, जो बिहार के वैशाली जिले के गांव करनोति का रहने वाला बताया जा रहा है।
रिश्ते में दादा लगने वाले सुकेश्वर पासवान ने बताया कि बलजीत 3 बहनों का इकलौता भाई है। गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्होंने 2 दिन से सर्च अभियान शुरू कर रखा है जहां पूल के कुएं बने हुए हैं उन पिल्लरों पर उन्होंने कई बार तलाश की, लेकिन बच्चा यहां नहीं है। वह पानी के बहाव में आगे कहीं रेत में दब गया होगा। इस कारण इतनी परेशानी हो रही है। अगर बच्चा पानी में होता तो मिल जाता, करीब 2 किलोमीटर तक उन्होंने तलाश की लेकिन नहीं मिला। बच्चा मारकंडा में आए पानी से रेत में कहीं दब गया है जिसका पता लगाना अभी मुश्किल है। अब किशोर की तलाश के लिए किश्ती का सहारा लिया जा रहा है ताकि यह पता लग सके कि कहीं पानी के तेज बहाव ने किशोर को क्षेत्र से दूर कहीं किनारे पर तो नहीं फेंक दिया।
यह भी पढ़ें - Jind : राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग व फूड सप्लाई की टीम ने मारा छापा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS