Ambala : तहसील ऑफिस में सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 पटवारी व 4 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Ambala : तहसील ऑफिस में सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 पटवारी व 4 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
X
  • इंतकाल व रजिस्ट्रियों से जुड़े रिकॉर्ड को जांच टीम ने कब्जे में लिया
  • कोर्ट के लंबित केसों को लेकर नायब तहसीलदार बोले, यहां तहसीलदार का पद खाली

Ambala : सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को तहसील में रेड कर रिकॉर्ड की जांच की। सब इंस्पेक्टर हितेंद्र कुमार की अगुवाई में मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन रणबीर त्यागी भी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट यहां मौजूद रहे। इस दस्ते में शामिल सहायक उप निरीक्षक परविंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह ने भी तहसील के पूरे रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। जांच के दौरान नायब तहसीलदार कार्यालय में नहीं थे।

निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में कार्यरत 12 कर्मचारियों में से 6 कर्मचारी हाजिर पाए गए। एक कर्मचारी अर्जित अवकाश पर मिला। एक कर्मचारी भारत संकल्प यात्रा ड्यूटी पर तैनात था। 4 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जांच के दौरान मिली सूची के आधार पर यहां कुल 1772 इंतकाल लंबित पाए गए। 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2023 तक तहसील में 462 रजिस्ट्रियां होनी पाई गई। बुधवार को कुल 37 रजिस्ट्रियों के आनलाईन आवेदन पाए गए। नायब तहसीलदार की कोर्ट में 228 केस लंबित पाए गए। जांच टीम ने पटवारखाने का भी औचक निरीक्षण किया। यहां 4 पटवारी गैरहाजिर पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान कुछ रजिस्ट्रियों को संदेह के आधार पर कब्जे में लिया गया। लंबित इंतकाल केसों के संबंध में नायब तहसीलदार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि तहसील में तहसीलदार का पद खाली है। उनके पास नारायणगढ व शहजादपुर दोनों जगह का कार्यभार है। कार्य अधिक है और कर्मचारियों तथा कंप्यूटर ऑप्रेटरों की कमी है। इसी वजह से इंतकाल के केस लंबित हैं। इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा हुआ है।

यह भी पढ़ें - Narnaul : 3 दिन से लापता व्यक्ति का गांव में ही मिला शव, परिजनों ने हत्या का जताया शक



Tags

Next Story