अंबाला सेंट्रल जेल में गोली चलने से बंदी महिला जख्मी, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल

अंबाला सेंट्रल जेल में गोली चलने से बंदी महिला जख्मी, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल
X
अंबाला सेंट्रल जेल में बुधवार को अचानक गोलियां चलने लगी। इससे एक महिला बंदी जख्मी हो गई। गंभीर हालत में महिला को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरिभूमि न्यूज. अंबाला: अंबाला सेंट्रल जेल में बुधवार काके अचानक गोली चलने से एक महिला बंदी जख्मी हो गई। गंभीर हालत में महिला बंदी को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी तक जेल प्रबंधन की ओर से पुलिस को गोली चलने की सूचना नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही जेल में गोली चलने के मामले की जांच करने की बात कह रही है। शहजादपुर की रहने वाली रीटा पिछले 6 महीने से जेल में बंद है। उनके खिलाफ मुलाना पुलिस केस किया दर्ज है।

बुधवार को जेल में अचानक गोली चल गई। गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल पाया है। पर गोली रीटा के पैर में लग गई। इसी वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे जेल से सीधे शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जेल प्रबंधन को लेकर अभी तक गोली चलने के स्पष्ट पुष्टि नहीं की है। उधर बलदेव नगर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है। फिलहाल देर शाम तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।

Tags

Next Story