सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के नाम पर 72.50 लाख की ठगी, ठग ने खुद की एचएसएससी में सेटिंग होने का दिया झांसा

हरिभूमि न्यूज. अंबाला: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में सेटिंग होने की बात कहकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 72.50 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोपी ने ने खुद को सरकारी रजिस्ट्री क्लर्क बताया था। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पलवल की कृष्णा कॉलोनी के भारत ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को दी शिकायत में बताया कि उसकी बलदेव नगर में जेएसएम परीक्षा वेबसाइट सर्विस के नाम से लैब है। इस लैब में हांसी के राहुल यादव भी उसका पार्टनर है। सेक्टर-14 पंचकूला का नितिन यादव उसका जानकार है। नितिन ने खुद को सरकारी रजिस्ट्री क्लर्क बताया था। उसने कहा था कि उसकी डीसी ऑफिस पंचकूला में ड्यूटी है। उसने भारत को यह भी बताया था कि उसकी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में सैटिंग है।
जब उसने नितिन को बताया कि उसने और उसके पार्टनर राहुल यादव ने ग्राम सचिव भर्ती के फार्म भरे हुए है। दिसंबर 2022 को नितिन उनकी लैब पर आया था। तब उसने यह बात कही कि वह दोनों को ग्राम सचिव लगवा देगा। पेपर क्लियर कराने की एवज में 20/20 लाख रुपए का भुगतान करने की मांग की। परिवादी ने बताया कि वे आरोपी की बातों में फंस गए। आरोपी ने कहा था कि आधी पेमेंट पहले देनी पड़ेगी बाकी पेमेंट नौकरी लगने के बाद में।भारत ने बताया कि उसने ढाई लाख रुपए उसी दिन नितिन को नकद दे दिए। आरोपी ने कहा कि पेपर में जो प्रश्न आपको आते हैं, उन 20/25 प्रश्नों के उत्तर पर ही टीक मार्क करना है। बाकी सारे खाली छोड़ कर आने है। आगे पेपर में ज्यादा नंबर दिलाने उसका काम है। आरोपी ने उनका एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी भी ली। उसने 7 जनवरी 2021 को 12.50 लाख रुपए नितिन के खाते में ट्रांसफर कराए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने नितिन के कहने पर कुछ प्रश्न खाली छोड़ दिए थे, लेकिन वे ग्राम सचिव नहीं लगे। पीड़ित ने जब नितिन यादव से पैसे वापस मांगने लगे तो उसने कहा कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती में काम करा देगा। उनके साथ अन्य जानकार को भी उसने कांस्टेबल भर्ती करवाने की बात कही। उन्होंने आरोपी की बातों पर फिर विश्वास कर लिया और कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए खुद ही नहीं 6 अन्य जानकारों के भी पैसे आरोपी को दिलवा दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 लाख उसने और 5 लाख रुपए राहुल यादव ने नितिन के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसी तरह मनोज कुमार के बैंक खाते से 7.50 लाख रुपए, हरी ओम के बैंक खाते से 4 लाख, संत लाल के खाते से 8.50 लाख, मान सिंह के खाते से 7.40 लाख रुपए नितिन यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए। पूरे पैसे देने के बावजूद किसी की सिलेक्शन नहीं हुई। इसके बाद भी आरोपी नितिन यादव ने उन्हें ग्रुप-डी में भर्ती कराने की बात कही सभी से 72.50 लाख रुपए भी हड़पने के बावजूद किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली। पुलिस ने अब नितिन यादव के खिलाफ साजिशन ठगी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS