Ambala : सेंट्रल जेल में सुरक्षा कर्मचारी पर जानलेवा हमला, 20 बंदियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Ambala : सेंट्रल जेल में सुरक्षा कर्मचारी पर जानलेवा हमला, 20 बंदियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
X
अंबाला सेंट्रल जेल का एक सुरक्षा कर्मचारी बंदियों के हमले में जख्मी हो गया। मुश्किल से सहयोगियों ने उसकी जान बचाई। अब पुलिस ने गैंगस्टर वैकेंट गर्ग समेत 20 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Ambala : अंबाला सेंट्रल जेल का एक सुरक्षा कर्मचारी बंदियों के हमले में जख्मी हो गया। मुश्किल से सहयोगियों ने उसकी जान बचाई। अब पुलिस ने गैंगस्टर वैकेंट गर्ग समेत 20 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने वार्डर पर पेंचकश से जानलेवा हमला किया था। बंदियों ने हमला तब किया जब जख्मी जवान ब्लॉक नंबर-5 में बंदियों की गिनती करने गया था। हमले में उसे गहरी चोटें आने की बात कही जा रही है। इसी वजह से उसे नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अंबाला सेंट्रल जेल के वार्डर रमेश सिंह ने बताया कि उसकी सोमवार को ब्लॉक नंबर 5 पर बतौर इंचार्ज ड्यूटी थी। दोपहर बाद 3 बजे उसने गिनती के लिए ब्लॉक नंबर-5 खोला। यहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। जब बीच-बचाव किया तो साढ़े 3 बजे बंदी वैकेंट गर्ग ने अपने अन्य साथियों के साथ छोटे पेंचकश के साथ हमला बोल दिया। वैकेंट गर्ग 6 माह पहले नारायणगढ़ में दर्ज धारा 307 और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की कोशिश की। आवाज सुनाई देने पर इंचार्ज सतबीर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने आरोपियों की चुंगल से उसे छुड़वाया। हमलावरों में कृष्ण, चिराग, विशाल उर्फ विशु, सुखदेव, शुभम, साहिल, विपिन, साहिल व विशाल भी शामिल है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Hansi : फर्जी एसेस्मेंट मामले में हांसी नगर परिषद की एक महिला सहित 3 कर्मचारी गिरफ्तार

Tags

Next Story