Ambala : मंदिर में छात्रा की मौत, रात को सोते समय थी भयभीत

Ambala : पिता के साथ मंदिर माथा टेकने गई 9वीं क्लास की छात्रा की अचानक मौत हो गई। घटना देर रात वशिष्ट नगर स्थित मंदिर में हुई। अचानक बेसुध होने पर पिता बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वशिष्ट नगर के रहने वाले अमित गुजराल ने बताया कि उसके पास एक बेटा और बेटी है। पत्नी अलग रहती है। बेटी पूर्णिमा कांवेंट ऑफ जीसेस एंड मेरी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले 2 दिन से वह सोते वक्त डर रही थी। रविवार देर शाम वह अपनी बेटी को वशिष्ट नगर स्थित मंदिर में माथा टेकने के लिए लेकर गया, लेकिन यहां अचानक उसकी बेटी बेसुध हो गई। वह उसे तत्काल सिविल अस्पताल अंबाला कैंट लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चलने की बात कह रही है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें - Deepender Hooda बोले : बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में हरियाणा नंबर वन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS