Ambala : कबूतरबाजी में फंसा महंत, खतौली के जसपाल नाथ पर 8.90 लाख की ठगी का आरोप

Ambala : कबूतरबाजी में फंसा महंत, खतौली के जसपाल नाथ पर 8.90 लाख की ठगी का आरोप
X
  • महिला के साथ बेटी को कनाड़ा भेजने के नाम पर हुई ठगी
  • पंजोखरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू

Ambala : महंत ने बेटी को कनाडा भेजने की बात कह महिला से 8.90 लाख रुपए ठग लिए। महिला महंत पर अंध विश्वास करती रही और आरोपी महिला को अपनी बातों में फंसाकर रकम हड़पता रहा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी (Fraud) का पता चलने के बाद महिला ने पंजोखरा थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने आरोपी महंत व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अंबाला कैंट की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि 20 मार्च 2021 को वह गांव मछौंडा में अपने जानकार दलजीत सिंह के बेटे के जन्मदिन पर गई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव खतौली के महंत जसपाल नाथ से हुई। महिला ने बताया कि महंत की बातें सुनकर उसे काफी अच्छा लगा। वह महंत के डेरे गांव खतौली जाने लगी। उसने महंत जसपाल नाथ को अपना गुरु मान लिया। कुछ समय बाद महंत ने उसे कहा कि आपकी बिटिया विदेश जाकर हमेशा खुश रहेगी। महिला ने बताया कि आरोपी महंत ने किसी हरजिंद्र सिंह नाम के युवक से बात कराई। हरजिंद्र ने बताया कि उसकी बहन और जीजा कनाडा में रहते हैं। उनका होटल व ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।

आरोपी ने कहा कि वह आपकी बेटी को होटल में मैनेजर की पोस्ट पर लगवा देगा। यह बात सुनकर वह खुश हो गई। बलजीत कौर ने बताया कि हरजिंद्र के कहे अनुसार 90 हजार एक खाते में और 1.50 लाख रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर किए। आरोपी ने वीजा के लिए 6.50 लाख रुपये मांगे। उसने अपने जानकार दलजीत सिंह से 6.50 लाख रुपये उधार लिए और महंत को दे दिए लेकिन आरोपियों ने अभी तक उसकी बेटी को कनाडा नहीं भेजा। उन्होंने बताया कि वह हरजिंद्र सिंह से कभी नहीं मिली और न उसने देखा। जैसा गुरु कहते थे वैसे ही भरोसा कर लेती थी। पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी महंत और हरजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Gangster बंटी कौशल की तलाश में एसटीएफ की 6 जगह रेड : हत्या के मामले में जमानत पर आई पत्रकार के घर भी चला सर्च ऑप्रेशन

Tags

Next Story