Ambala : विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपए

- 5 महीने तक लीबिया में युवक को बनाए रखा बंधक
- पुलिस ने पिहोवा के एजेंट के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज कर शुरू की जांच
Ambala : विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 14 लाख रुपए की ठगी (cheating) की गई। अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एजेंट ने युवक को दुबई भेजने की बजाय लीबिया भेज दिया। यहां युवक पांच महीने तक फंसा रहा। परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने उनके साथ ठगी की है। इसी आधार पर अब पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
गांव डेहर अंबली के रहने वाले जसबीर सिंह ने बताया कि रोजगार के लिए वह अपने बेटे धर्मवीर को विदेश भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के पिहोवा वासी मदन लाल से हुई थी। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपए मांगे थे लेकिन बाद में सेटलमेंट 14 लाख रुपए में हो गई। धर्मवीर 6 फरवरी को अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। 13 फरवरी को आरोपी ने 5 लाख रुपए नकद दिए, लेकिन मदन लाल ने दुबई पहुंचने पर उनसे 8 लाख रुपए मांगे। 6 अप्रैल को मदन लाल के खाता में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी गई। युवक का आरोप है कि उसे लीबिया भेज दिया गया। यहां वह माफिया के चुंगल में फंस गया। ट्रैवलर ने ब्लैकमेल करके 3 लाख रुपए की डिमांड की। तब उन्होंने 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। ट्रैवलर मदन लाल उनसे 14 लाख रुपए हड़प चुका है लेकिन पिछले एक माह से उसके बेटे से बात तक नहीं कराई। पिता का आरोप है कि एजेंट ने उनके साथ बड़ा धोखा किया है। इसी वजह से उसके बेटे की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Rewari : मीटिंग के लिए घर से निकला बैंक मैनेजर, होटल में लगाया फंदा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS