Ambala : सफाई कर्मचारी ने लगाया फांसी का फंदा, सहयोगियों ने लटका देखा शव

Ambala : शहर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव गरनाला के अशोक कुमार के रूप में हुई। अशोक कुमार पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में कौशल रोजगार विभाग के तहत बतौर सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, अशोक कुमार वीरवार सुबह ड्यूटी पर आया था। दोपहर के समय अपने बेटे को स्कूल से घर छोड़कर आया था। उसके बाद हॉस्टल पहुंचने के बाद एक-दो लोगों ने अशोक से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह लापता हो गया। अशोक कुमार को उसके साथी शाम 4 बजे तलाश करने लगे थे। उन्होंने खिड़की से देखा तो चेंजिंग रूम में अशोक कुमार का शव फंदे से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर अशोक कुमार के शव को नीचे उतारा। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें - Karnal : सरकारी कॉलेज में छात्रों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS