Ambala : पत्र के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, 6 महीने पहले भी आया था धमकी भरा पत्र

Ambala : पत्र के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, 6 महीने पहले भी आया था धमकी भरा पत्र
X
भुन्नी गांव के मुकुल को डाक के जरिए आई एक चिट्ठी में जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Ambala : भुन्नी गांव के मुकुल को डाक के जरिए आई एक चिट्ठी में जान से मारने की धमकी (Threat) मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस चिट्ठी भेजने वाले आरोपी को तलाश कर रही है। 6 महीने पहले भी परिवादी को पत्र के जरिए धमकाया गया था।

मुकुल ने बताया कि यह चिट्ठी 4 जून को आई थी। पहले वह इसे पढ़ नहीं पाया। अब उसने चिट्ठी खोलकर देखी तो दंग रहा गया। चिट्ठी मिलने के बाद से सारा परिवार टेंशन में है। चिट्ठी पंजाबी में लिखी हुई है। उसने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। पटियाला में उसका ममेरा भाई स्वर्ण के साथ आढ़ती का काम था। लेनदेन को लेकर वर्ष 2016 में झगड़ा हो गया था। तब फायरिंग भी हुई थी। यहां जीत नाम का एक युवक उसका बेटा बना हुआ था। 6 जनवरी 2021 को उसे जीत घर से बुला कर ले गया। जीत का उसके ममेरे भाई स्वर्ण के साथ झगड़ा था। झगड़े में स्वर्ण सिंह के हाथों से जीत का मर्डर हो गया था। उसका इस मर्डर केस में कोई हाथ नहीं था लेकिन इसके बावजूद जीत के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुकुल ने पुलिस से धमकी देने वाले के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही, ताकि उसे कोई जानी नुकसान न हो।

यह भी पढ़े - डॉ. कन्हैया त्रिपाठी का लेख : मानवाधिकारों के लिए एकजुट हों

Tags

Next Story