Ambala : जल्द शुरू होगी उड़ान, सिविल एंकलेव की 20 एकड़ भूमि के लिए सरकार ने स्थानांतरित की राशि

Ambala : जल्द शुरू होगी उड़ान, सिविल एंकलेव की 20 एकड़ भूमि के लिए सरकार ने स्थानांतरित की राशि
X
  • सिविल एंकलेव की भूमि के लिए 133 करोड़ रुपए डिफेंस एस्टेट ऑफिसर के एकाउंट में ट्रांसफर
  • एयरफोर्स स्टेशन के साथ बनने वाले सिविल एंकलेव का प्रोजेक्टर पकड़ रहा जोर

Ambala : क्षेत्र से जल्द उड़ान शुरू होगी। इस दिशा में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ सिविल एंकलेव स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 133 करोड़ रुपए की राशि डिफेंस एस्टेट ऑफिसर के एकाउंट में स्थानातंरित कर दी है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला से जल्द उड़ान सेवा प्रारंभ हो, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के पास स्थित डिफेंस एस्टेट ऑफिसर को 133 करोड़ रुपए स्थानातंरित होने से अब आगामी प्रक्रिया तेज होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही 16 करोड़ रुपए की लागत से एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ लगते सिविल एंकलेव के लिए टर्मिनल का निर्माण भी होगा। यहां आरसीएस उड़ान कार्यक्रम के तहत सिविल एंकलेव की स्थापना की जानी है। अब एयरपोर्ट के लिए भूमि हासिल करने की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। उनके प्रयासों से ही एयरफोर्स स्टेशन के साथ सिविल एंकलेव की स्थापना हो रही है। सिविल एंकलेव के लिए एयरफोर्स स्टेशन के साथ 20 एकड़ जमीन की उपलब्धता हासिल करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। मिलिट्री डेयरी फार्म की खाली जमीन को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया व अन्य विभागों ने तकनीकी तौर पर उपयुक्त ठहराया था। यह भूमि रक्षा मंत्रालय के अधीन थी। सिविल एंकलेव तभी बन सकता था जब जमीन राज्य सरकार को मिले। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। अब 20 एकड़ भूमि हेतू रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपए की राशि जारी करवाकर इस कार्य को पूर्ण किया है।

सिविल एंकलेव के टर्मिनल का निर्माण एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ मिलिट्री डेयरी फार्म की जमीन पर किया जाएगा। टर्मिनल पर यात्रियों को चेक-इन कर बस से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर विमान तक ले जाया जाएगा। विमानों के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए एयरफोर्स स्टेशन के रन-वे का ही इस्तेमाल होगा। उल्लेखनीय है कि अंबाला छावनी में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम अम्बा एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव है। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक प्रस्ताव भेज दिया है।

यह भी पढ़ें - Sonipat : वाहन चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट

Tags

Next Story