Ambala : लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद फौजी को महिला ने किया ब्लैकमेल, 3 लाख ठगे

Ambala : लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद फौजी को महिला ने किया ब्लैकमेल, 3 लाख ठगे
X
  • फौजी को ऑडियो व वीडियो ओर फोटो वायरल करने की दी धमकियां
  • फौजी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

Ambala : लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने फौजी को जाल में फंसाकर उससे तीन लाख रुपए हड़प लिए। अब पुलिस ने फौजी की शिकायत पर महिला के खिलाफ साजिशन ठगी का केस दर्ज किया। महिला फौजी को उसकी ऑडियो-वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकियां दे रही हैं। पुलिस उक्त मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गांव रामपुर की रजनी देवी ने बताया कि उसका पति अशोक कुमार फौज में नौकरी करता है। उसके गांव की निकिता रानी उर्फ निक्की पिछले काफी समय से दीप चंद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिसंबर 2021 में उसका पति फौज से छुट्टी आया हुआ था। उसका पति गाड़ी में किसी काम से नारायणगढ़ जा रहा था। उस दिन निक्की ने उसके पति से लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान निक्की ने अपनी मजबूरी बताते हुए रोने का नाटक किया और उसके पति को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद निक्की ने उसके पति से 8-10 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसका आरोप है कि अब तक निक्की उसके पति से तीन लाख रुपए हड़प चुकी है। महिला का आरोप है कि अब ऑडियो वीडियो के जरिए आरोपी उसके पति को ब्लैकमेल कर रहे है। आरोपी महिला ने उसके पति के साथ मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींची है।

आरोप लगाया कि निक्की ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे हड़पता है। महिला अब उसके पति को ब्लैकमेल कर रही है। साथ ही नौकरी से निकलवाने की धमकियां देती है। 11 अगस्त को उसका पति छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान आरोपी डंडे-बिंडों के साथ उसके घर में घुसे और 3 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। आरोपी उसे धमकी देकर गए कि अपने पति को जल्दी तलाक दे, ताकि मैं शादी कर सकू। परिवादी ने आरोपी महिला पर जबरन उसके कानों से बालियां निकालने का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने निकिता रानी (निक्की) के साथ रामपुर के दीप चंद, गांव धमौली के काकू, मनजीत सिंह उर्फ फूल, डेराबस्सी की गीता रानी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें - रेलयात्रियों को मिली बड़ी सौगात : रेलवे ने हैदराबाद-जयपुर रेलगाड़ी का किया हिसार तक विस्तार

Tags

Next Story