Ambala : अमेरिका भेजने का लालच देकर युवक से ठगे 20 लाख

Ambala : अमेरिका भेजने का लालच देकर युवक से ठगे 20 लाख
X
एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर नग्गल पुलिस ने आरोपी एजेंट हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Ambala : शहर के लक्ष्मी नगर के रहने वाले रविंद्र कुमार से एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। एजेंट ने न तो उसे अमेरिका भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। उल्टा उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। नग्गल पुलिस ने आरोपी एजेंट हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित रविंद्र ने बताया कि हैप्पी के साथ उसकी मुलाकात गांव मटहेड़ी में हुई थी। हैप्पी ने उसे भरोसा दिया कि वह उसे वैध तरीके से अमेरिका भेज देगा। इसके लिए उसने 40 लाख रुपए का खर्च बताया। इसकी एवज में उसने 10 लाख पहले देने को कहा था। रविंद्र ने बताया कि उसने भूपिंद्र सिंह के खाते से यह रकम हैप्पी को ट्रांसफर कर दी थी। एक साल बाद हैप्पी ने 10 लाख रुपए और मांगे। तब उसने यह पैसा नकद दिया था। इसके बाद हैप्पी लगातार उसे टाल मटोल करता रहा। तंग आकर उसने हैप्पी से अपने पैसे वापस मांगे। इसके बावजूद वह उसे झूठे आश्वासन देता रहा। अब उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Gurugram : सिर में चोट मारकर युवक की हत्या, खंडहर में मिला शव

Tags

Next Story