अमृतपाल के तार हरियाणा के लोगोंं से जुड़े! पंजाब पुलिस ने सिरसा के नगराना की ढाणी मेंं दी दबिश

अमृतपाल के तार हरियाणा के लोगोंं से जुड़े! पंजाब पुलिस ने सिरसा के नगराना की ढाणी मेंं दी दबिश
X
पंजाब पुलिस ने पहले रानियां थाना मेंं उपस्थिति दर्ज करवाई और इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी साधुराम बिश्रोई कर रहे थे।

हरिभूमि न्यूज. सिरसा। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के तार रानियां से भी जुड़े हुए हैं। रानियां क्षेत्र के गांव नगराना की एक ढाणी मेंं रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पंजाब पुलिस ने पहले रानियां थाना मेंं उपस्थिति दर्ज करवाई और इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी साधुराम बिश्रोई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर पंजाब मेंं गिरफ्तारी के बाद पुलिस छानबीन मेंं जुटी हुई है। अमृतपाल सिंह के तार हरियाणा के लोगोंं से जुड़े होने की आशंका जताते हुए पंजाब के अमृतसर की पुलिस ने रविवार को रानियां के गांव नगराना की एक ढाणी मेंं दबिश दी। बताया जा रहा है कि नगराना गांव स्थित एक ढाणी मेंं एक युवक द्वारा पंजाब मेंं मोबाइल के जरिए बातचीत हुई थी जिसका सीधा कनेक्शन पुलिस अमृतपाल सिंह से जुड़ा हुआ मान रही है।

नगराना की ढाणी से लौटेने के बाद डीएसपी साधु राम ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा छानबीन मेंं पता चला की रानियां क्षेत्र के गांव नगराना स्थित एक ढाणी मेंं फोन के माध्यम से पंजाब मेंं बातचीत की जा रही थी जिसका कनेक्शन अमृतपाल सिंह के साथ होने की आशंका है जिसके चलते यह दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब 3 बजे ढाणी मेंं दबिश दी और फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। इस दौरान सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार सहित पंजाब पुलिस की टीम मौजूद रही।

Tags

Next Story