सीएम ने की कई घोषणाएं, फिर भी जारी रहेगी आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल, 5 जनवरी को राज्य स्तरीय रैली

चंडीगढ़। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की तालमेल कमेटी ने आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स ने आगामी 5 जनवरी को राज्य स्तरीय रैली करने का भी ऐलान किया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स हरियाणा तालमेल कमेटी के नेताओं शकुंतला, छोटा गहलावत व पुष्पा दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यूनियनों के साथ वार्ता थी। उस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कई मांगों के बारे में फैसला लिया है, जो आज के सभी अखबारों में भी छपा है।
मुझे बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि आज प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों और बेटियों के साथ सार्थक बैठक के दौरान उनके हितों के लिए कई घोषणाएं की।
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 29, 2021
-वर्कर्स को रिटायरमेंट पर ₹1 लाख व हेल्पर को ₹50 हजार दिए जाएंगे। 31 दिसम्बर, 2021 को रिटायर होने वालों को इसका लाभ मिलेगा pic.twitter.com/H1BDVqSVEs
उन्होंने कहा कि यह हमारे आंदोलन के दबाव में केवल आंशिक सफलता है। लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा सितम्बर, 2018 में की गई वर्कर के 1500 और हेल्पर की 750 रूपये देने से इंकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने कुशल व अकुशल मजदूर का दर्जा देने के बारे में भी कोई फैसला नहीं किया। बल्कि मार्च, 2018 में विधानसभा सत्र में खुद की गई घोषणा से ही पीछे हट गए। वार्ता में यह तय हुआ था कि रिटायरमेंट से पहले दुर्घटना या साधारण मृत्यु पर वर्कर व हेल्पर के आश्रित को 3 लाख मुआवजा मिलेगा। लेकिन इसे प्रधानमंत्री बीमा योजना के साथ जोड़कर केवल 2 लाख दुर्घटना मृत्यु तक सीमित कर दिया है। पोषण ट्रैकर एप बारे स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।
इसलिए संयुक्त तालमेल कमेटी ने राज्य में 8 दिसंबर से शुरू हुई आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कमेटी ने 5 जनवरी को करनाल या रोहतक में राज्य स्तरीय रैली होगी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट देने समेत सभी अन्य कामों का भी बहिष्कार जारी रहेगा। संयुक्त तालमेल कमेटी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इन जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल समाप्त करवाने की पहल करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS