सैलजा के बयान पर अनिल विज बोले- झूठ बोलने की फैक्ट्री चलाते हैं कांग्रेसी नेता

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज (Anil Vij) का कहना है कि कांग्रेसी नेताओं (Congress leaders) द्वारा रोहतक में कि कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले कृषि कानून को ही फाड़ेंगे। विज ने अपने ही अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी। विज ने कहा कि कांग्रेस तो सपने ही देखती है और सपने कभी सच नहीं होते।
सैलजा के बयान देने कि भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है, पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि झूठ कौन बोलता है। झूठ बोलने की फैक्ट्री किसने लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि झूठ सुन-सुन कर लोगों के कान भी पक गए है। अनिल विज ने कहा कहा कि सभी जानते हैं कि झूठ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ही बोलती है।
लोकतंत्र को चुनौती दे रहे पूर्व सीएम हुडडा
हुड्डा द्वारा दिए गए बयान मुख्यमंत्री बनने से पहले कौन जानता था मनोहर लाल खट्टर को इस पर विज ने कहा कि ये प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। सभी विधायकों ने ही उन्हें मुख्यमंत्री चुना है। विज ने कहा कि इसका मतलब वे प्रजातंत्र को चैलेंज कर रहे हैं।
कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए बयान में कहा कि बिहार की बदहाली के लिए भाजपा व नितीश कुमार जिम्मेदार है पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि नितीश व भाजपा के राज में ही बिहार ने तरक्की की है और बिहार का सत्यानाश आजादी के बाद से ही जो कांग्रेस सरकार रही है उनके समय में हुआ है। उन्होंने कभी भी बिहार को उभरने नहीं दिया। अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी निति नहीं बनाई कि ये आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बड़ा अभियान छेड़ा है जिससे ये आत्मनिर्भर बने जबकि कांग्रेस की निति कुछ अलग ही रही है।
पंजाब विधान सभा में औपचारिक तौर पर कृषि कानून को रद करने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो भी किसानों के हक़ में होगा वही करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी बिल पंजाब ने पास किया है उसे पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी ये भी देखना है कि कोई राज्य इस तरह से कर भी सकता है या नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS