दुधारू पशु सड़कों पर छोड़ने वाले पशुपालकों लगेगा 11 हजार रुपये जुर्माना

दुधारू पशु सड़कों पर छोड़ने वाले पशुपालकों लगेगा 11 हजार रुपये जुर्माना
X
हिसार में शहर की सड़कों पर पशुपालक अपने दुधारू पशु खुले में नहीं छोड़ें, क्योंकि 5100 रुपये की राशि को पशुपालक गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसलिए यह कदम नगर निगम प्रशासन की ओर से लिया गया है।

हिसार : दुध निकालने के उपरांत खुले में अपने दुधारू पशु छोड़ने वाले पशुपालकों को अब गोअभ्यारण्य से अपने पशु छुड़वाने के लिए दोगुना जुर्माना देना होगा। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आदेश जारी कर इस राशि को दोगुना किया है।

इससे शहर की सड़कों पर पशुपालक अपने दुधारू पशु खुले में नहीं छोड़ें, क्योंकि 5100 रुपये की राशि को पशुपालक गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसलिए यह कदम नगर निगम प्रशासन की ओर से लिया गया है। हालांकि गोअभ्यारण्य में जिस गाय ने बच्चों को जन्म दिया होगा। उस पशु पर उसके मालिक का कोई हक नहीं होगा। निगमायुक्त गर्ग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर में डेयरी संचालक तथा अन्य पशुपालक अपने पशुओं को दुध निकालने के बाद खुले में छोड़ देते है। जो सड़कों पर हादसों का कारण बनते है।

नगर निगम प्रशासन इन दुधारू पशुओं को पकड़कर ढंढूर स्थित गोअभ्यारण्य में ले जाता है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम नियमित रूप से शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाये हुए है।

Tags

Next Story