हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : डीएलएड संस्थाओं की अस्थाई सम्बद्धता के लिए आवेदन शुरू

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए डीएलएड संस्थाओं की अस्थाई सम्बद्धता हेतु आवेदन-पत्र एवं शुल्क प्राप्ति बिना विलम्ब शुल्क 08 फरवरी से 21 फरवरी तथा विलम्ब शुल्क 5000/- रूपये सहित 22 से 28 फरवरी, 2022 तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि गत वर्ष की भांति अस्थाई सम्बद्धता निरंतरता शुल्क 50,000/- रुपये है, जो आईडीबीआई (IDBI) बैंक द्वारा गेट्वे पेमैंट के माध्यम से भरा जाना हैं। सभी सम्बन्धित डी.एल.एड. संस्थाएं बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन-पत्र एवं शुल्क ऑनलाइन भरना सुनिश्चत करें।
इसके अतिरिक्त जिन डी.एल.एड. संस्थाओं ने बकाया सम्बद्धता शुल्क जमा नहीं करवाया है, उनका आई०डी० पोर्टल बकाया सम्बद्धता शुल्क जमा करवाने उपरान्त ही खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सम्बद्धता शुल्क व आवेदन-पत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नम्बर 9728666953 व 9896582271 एवं दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 पर Ext. 164 व 111 एवं ई-मेल [email protected] पर सम्पर्क किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS