राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन, हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन, हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित
X
प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किए जाते हैं।

यमुनानगर। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

जिला उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत डेढ़ लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1.1 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

उपायुक्त ने बताया कि एएनएम महिला एमपीएचडब्ल्यू दो पुरस्कारों के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य के दो पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के दो पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता दो पुरस्कार के तहत 21 हजार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

Tags

Next Story