प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए 15 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की स्थापना देश के मेधावी बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए की गई थी। ये पुरस्कार दो श्रेणियों के अंतर्गत दिए जाते हैं-बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाल शक्ति पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी खेल, कला एवं संस्कृति, सामाजिक कार्य व बहादुरी आदि के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये की नकद राशि, मैडल तथा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बाल कल्याण पुरस्कार उन व्यक्तियों व संस्थाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने बच्चों के कल्याण, विकास एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की नकद राशि व मैडल तथा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मंत्रालय की वैबसाइट www.nca-wcd.nic.in पर देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS