पूर्व सांसद अशाेक तंवर का विवादित बयान : भाजपा को कहा सांप और भाजपाइयों को सपोलिये

हरिभूमि न्यूज : भिवानी
अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए। वे पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। जब से केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार आई है लोगों को लूटा जा रहा है और बेरोजगारी चरम पर है। अशोक तंवर ने प्रदेश के सीएम को बदले जाने की चर्चाओं पर विवादित बयान दिया। तंवर ने कहा कि ये तो सांप व सपोलिये हैं। देश को बचाना है तो सांप की मां को मारना होगा। उनका इशारा भाजपा की तरफ था। इसके साथ ही उन्होंने जासूसी मामले पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि सरकार यह भी बताए कि अब तक प्रदेश में किस-किस की जासूसी कार्रवाई की गई है और उसमें क्या निकलकर सामने आया है। सरकार ने इसके आधार पर किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की है।
इसके अलावा उन्होंने आसाम निवासी नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को भी शर्मनाक बताया और भाजपा नेता से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी में आसाम निवासी एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। उसके बाद भिवानी में उसी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इस मामले को दबाने के लिए भाजपा नेता की बेटी बच्ची पर दबाव बनाती है। राष्ट्रीय बाल आयोग की जांच में उसे दोषी पाया गया है। मगर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना तो दूर,आज तक उसे निलंबित तक नहीं किया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS