Asian Para Games : चीन में तलवारबाजी का हुनर दिखाएगी रेखा

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ नगर परिषद में कार्यरत रेखा देवी चीन में तलवारबाजी का हुनर दिखाएगी। रेखा का अगले महीने चीन में प्रस्तावित एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। उसके चयन पर परिजनों और साथी कर्मचारियों ने खुशी जताई है। सभी ने रेखा को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
रेखा देवी चरखी दादरी के मकड़ानी गांव से है। यहां नगर परिषद में बेलदार है। दोनों पांव से दिव्यांग हैं। दशभर पहले एक परिचित ने उनको पैरा गेम्स के बारे में बताया था। इस सुझाव पर 2015 में उन्होंने एथलेटिक्स में हाथ आजमाया। शुरू में डिस्टस और जैवलिन थ्रो खेला। फिर व्हीलचेयर फेंसिंग की तैयारी की। खूब परिश्रम किया और इसका परिणाम भी सामने आया। उन्होंने 2016 व 17 में पदक जीते। फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौरान नौकरी भी मिल गई। आगामी 16 से 30 अक्टूबर तक चीन में चौथे एशिन पैरा गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों के लिए रेखा देवी का भी भारतीय दल में चयन हुआ है। रेखा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं उसके चयन पर परिजनों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS