कल दोपहर दो बजे होगी विधानसभा मानसून सत्र की बैठक, अधिकारी हो या कर्मचारी, नेगेटिव रिपोर्ट के बाद मिलेगी एंट्री

कल दोपहर दो बजे होगी विधानसभा मानसून सत्र की बैठक, अधिकारी हो या कर्मचारी, नेगेटिव रिपोर्ट के बाद मिलेगी एंट्री
X
हरियाणा विधानसभा (Assembly) का मानसून सत्र 26 अगस्त को बाद दोपहर 2 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप बुलाया गया है

चंडीगढ़

हरियाणा विधान सभा (Haryana Vidhan Sabha) का मानसून सत्र 26 अगस्त को बाद दोपहर 2 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप बुलाया गया है और इस दौरान कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना की जाएगी और सोशल डिस्टैंसिंग को बनाए रखकर सदन का संचालन किया जाएगा।

यह जानकारी हरियाणा विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने मंगलवार को यहां हरियाणा निवास में बुलाए गए एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि विधान सभा में आने वाले सभी विधायकों की कोविड-टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जो सदन के नेता भी हैं तथा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता सहित छ: विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें परिवहन मंत्री मूल चन्द शर्मा, विधायक राम कुमार कश्यप, असीम गोयल व लक्ष्मण नापा शामिल हैं।

गंगवा ने जानकारी दी कि हाऊस दो बार सेनिटाइज (Sanitize) करवाया जा चुका है। इस बार दर्शकों को सदन की कार्रवाई देखने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि दर्शक दीर्घा व विधान सभा अध्यक्ष गैलरी में भी इस बार विधायकों को सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखकर बैठाया जाएगा।

विधान सभा की अवधि कितने दिन की होगी, के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में गंगवा ने बताया कि यह कल 11 बजे विधान सभा कार्यवाही समिति की बैठक में तय होगा।

उन्होंने बताया कि विधान सभा के 365 कर्मचारियों व अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है तथा छ: कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन कर्मचारियों की सीटें भी सैनिटाईज की गई हैं।

विधान सभा में आने वाले हर कर्मचारी व अधिकारी को कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। महामारी के चलते कुछ विधायकों ने सदन की अवधि एक दिन की करने का सुझाव भी दिया है।


Tags

Next Story