पानी के बिल बढ़ाए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष सीएम से करेंगे वार्ता, 20 फीसदी बढ़ोतरी का हो रहा विरोध

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पानी के दाम बढ़ाए जाने और लोगों की नाराजगी को देखते हुए इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात करेंगे।
यहां पर उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पानी के बिलों में बीस फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है, इस बारे में हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस फैसले पर कहा कि इस मुद्दे पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात करेंगे।
पानी के बिलों को लेकर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने वृद्धि पर चिंता जाहिर की है, क्योंकि पंचूकला में भी इसका विरोध किया जा रहा है। पंचकूला विधानसभा सीट से विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर अपने शहर में इसके विरोध को भांपकर ही सीएम से वार्ता करेंगे। यहां पर यह भी बता दें कि विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र दायरे में आता है। पानी में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से सबसे ज्यादा प्रभाव स्पीकर की विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुखिया हैं, उनके पास ही यह विभाग है। इससे पहले भी 2018 में पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी के फैसले के विरोध हुआ था। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने फैसला वापस ले लिया था। साथ ही यह आश्वासन भी दिया था कि अब जब भी बढ़ोत्तरी का फैसला किया जाएगा सिर्फ 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी ही की जाएगी। इसके बावजूद बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी एचएसवीपी ने कर दी है।
वैसे, पंचकूला के अलावा राज्य के कई और बड़े जिलों के लोगों को सरकार के इस फैसले से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिन जिलों में पंचकूला के अलावा अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, बहादुरगढ़, झज्जर, पानीपत, कैथल, जींद, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा शामिल हैं। इन जिलों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बढ़े हुए बिल भेजे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS