महज 9 साल की उम्र में हरियाणा के इस बच्चे ने गाड़े झंडे, कई खिताब जीतकर मनवा चुका लोहा, हुनर जानकर रह जाएंगे दंग

महज 9 साल की उम्र में हरियाणा के इस बच्चे ने गाड़े झंडे, कई खिताब जीतकर मनवा चुका लोहा, हुनर जानकर रह जाएंगे दंग
X
चौथी कक्षा का यह छात्र पांच साल की उम्र से अपने हुनर का प्रदर्शन मकर रहा है। सबसे पहले उसने चंडीगढ़ में जूनियर मस्टिर पर्सनलिटी का टाइटल हासिल किया था। यह दो फिल्मों में भी काम कर रहा है।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

हरियाणा के अंबाला जिले के नौ साल के मास्टर प्रवर सभ्ररवाल ने जूनियर मिस्टर पर्सनलिटी समेत का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चौथी कक्षा का यह छात्र पांच साल की उम्र से अपने हुनर का प्रदर्शन मकर रहा है। सबसे पहले उसने चंडीगढ़ में जूनियर मस्टिर पर्सनलिटी का टाइटल हासिल किया। फिर जूनियर मस्टिर चंडीगढ़ का टाइटल, मस्टिर अंबाला बेस्ट किड मॉडल, बेस्ट रैंप वॉक, इंडिया किडस फैशन वीक मुम्बई, बेस्ट फोटोजेनिक फेस के खिताब पर भी अपना कब्जा जमा चुका है।

उसकी रफ्तार नहीं थमी, उसे एग्जोटिक मॉडल की ओर से मस्टिर हरियाणा का टाईटल भी दिया गया। वहीं दृष्टि इंटरटेनर मुंबई द्वारा आयोजित इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष में 25000 बच्चों में वह विजेता घोषित किया गया। साथ ही उसे हरियाणा का ब्रांड एंबेडसर भी घोषित किया गया। अभी तक वह गलां बिच टोये सिंगर इन्द्र संधु, सात जनम -सिंगर दीप गुरी, तेरे नालों - सिंगर नींजा, छोटा नंबर - सिंगर शिवजोत, दादे की गन - सिंगर राजू पंजाबी, बापू बादा बम- सिंगर आरनेट, हेंडसम सिंगर दीप प्रिंस, प्यार- सिंगर साहिल, रूलावां गे- सिंगर परमीश वर्मा, गुंडा - सिंगर मासूम शर्मा के गानों में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुका है। सिंगर गिरताज बिंदरखिया व जॉर्डन संधू भी उनके गाने शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा अभी वह दो फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

बचपन से ही दिखा रहा है हुनर

प्रवर सभ्ररवाल बचपन से ही अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहा है। परिजन बताते हैं कि छोटे होते ही उसके चार्मिंग फेस को लेकर कई तरह के ऑफर आने लगे। इसी वजह से स्कूल में होने वाले छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उसका प्रदर्शन उसे अब काफी उपर ले गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय व बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में उनके हुनर के प्रदर्शन को देखकर हर कोई कायल हो गया। इसी वजह से वह महज नौ साल की उम्र में कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुका है। आने वाले समय में भी उसे कई कलाकार साइन कर चुके हैं। परिजनों को पूरी उम्मीद है कि कला के क्षेत्र में प्रवर खूब नाम कमाएगा।

Tags

Next Story