कलयुगी मां : प्रेमी के कहने पर मां ने अपने ही आठ वर्षीय बच्चे को जहर खिलाकर और गला घोंटकर मार डाला, दोनों गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
यमुनानगर के गांव जयधरी में चार दिन पहले आठ वर्षीय बालक कन्हैया की जहरीला पदार्थ खिलाकर व गला घोंट कर बेदर्दी से हत्या करने के मामले में हत्या की आरोपित मां के साथ अब उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, हत्या की आरोपित बालक की मां पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजी जा चुकी है।
मामले की जांच कर रहे छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित महिला बबली के प्रेमी राजेंद्र को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपित बबली ने अपने प्रेमी राजेंद्र के कहने पर ही अपने आठ वर्षीय बेटे कन्हैया की गला घोंटकर व जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की थी। बबली को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह था मामला
गत 30 मार्च को गांव जयधरी में संदिग्ध हालत में आठ वर्षीय बालक की हत्या हो गई थी। इस दौरान मृतक बालक के चाचा कर्णवीर ने कन्हैया की माता पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि कन्हैया की मां बबली के राजेंद्र के साथ गलत संबंध थे। इस बारे में कन्हैया ने उन्हें देख लिया था। जिसके बाद से आरोपित बबली अपने प्रेमी राजेंद्र के कहने पर उसे रास्ते से हटाने की फिराक में थे। इसी बीच आरोपित ने कन्हैया को पहले जहरीला पदार्थ खिलाकर और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस समय आरोपित बबली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS