गाय को भगाया तो हुआ ऐसा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

गाय को भगाया तो हुआ ऐसा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस
X
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि दंपत्ति पर हमला करने के आरोपित गाय के मालिक पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।

हिसार। गाय को भागने को लेकर पटेल नगर की मनोहर कालोनी में शनिवार की सायं विवाद हो गया। गाय के मालिक ने बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। इस बात से गुस्सा लोगों ने कैमरी रोड पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि दंपत्ति पर हमला करने के आरोपित गाय के मालिक पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।

इससे पूर्व प्रदर्शन कर रहे मनोहर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पड़ोस में दो व्यक्ति गाय रखते हैं और वे दूध निकालने के बाद उन्हें सड़क पर घूमने के लिए छोड़ देते हैं कई बार सड़क पर घूम रही यह गाय कॉलोनी वासियों को चोटिल कर चुकी हैं। गाय पालकों को कई बार गाय को बांधने की बात कह चुके हैं लेकिन उसके बाद भी वे गायों को छोड़ देते हैं। लोगों का कहना है कि आज सुबह भी गाय को दूध निकालने के बाद गली में छोड़ दिया। गाय ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जब गाय पालक को इसके बारे मे बताया तो वह विरोध करने लगा। उसने बुजुर्ग और उनकी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और धक्का मुक्की की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले को शांत करवाया। बाद में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोप है कि गाय पालक घर आने के बाद फिर से धमकी देने लगा। इस पर लोग भड़क गए और एकत्रित होकर कैमरी मार्ग पर बालसमंद नहर के पास पहुंच गए और जाम लगा दिया।

Tags

Next Story