फरीदाबाद में दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट

फरीदाबाद में दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट
X
रेप पीडिता (Rape victim) ने आरोप लगाया जेल से छूट कर आने के बाद आरोपित ने उसका घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। इसमें उसके परिवार के लोग भी साथ दे रहे हैं। वहीं आरोपित पक्ष के लोगों ने भी महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

हरिभूिम न्यूज : फरीदाबाद

दुष्कर्म पीडि़ता (Rape victim) ने आरोपी व उसके परिजनों पर सरेआम सड़क पर रोक कर मारपीट करने के आरोप (Blame) में लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसने दुष्कर्म (Misdeed) के मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूट कर आने के बाद आरोपी ने उसका घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। इसमें उसके परिवार के लोग भी साथ दे रहे हैं।

वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने भी महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। ग्रीन फील्ड चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। ग्रीनफील्ड चौकी पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़त महिला का आरोप है कि आरोपी जेल से छूट कर आने के बाद उसके साथ आए दिन गाली गलौच व मारपीट करता है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला दर्ज कराने से नाराज आरोपी पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को भी महिला के साथ मारपीट की है, जिससे उसे गंभीर चोट भी आई है।

वहीं आरोपी पक्ष के परिजनों ने भी चौकी में महिला पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। आरोपी के परिजनों ने महिला पर गली में खड़े होकर उनके साथ गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार महिला को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मानती। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Tags

Next Story