सावधान! ऑनलाइन होम वर्क देने का झांसा देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

सावधान!  ऑनलाइन होम वर्क देने का झांसा देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी
X
शिकायतकर्ता ने आरोपितों से राशि वापस दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कुरुक्षेत्र

अज्ञात लोगों ने एक युवती को आनलाइन होम वर्क देने का झांसा देकर उसके व उसकी माता के खाते से एक लाख 25 हजार 960 रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

सेक्टर सात निवासी प्रकाश सिंह ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पुत्री को उसके मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर से चैट के माध्यम से बात करके कहा कि वे आनलाइन होम वर्क देते हैं। इसके बदले में राशि देते हैं। उसकी पुत्री आरोपितों की बातों में आ गई। आरोपितों ने उसका इबे पर खाता बनवा लिया। आरोपितों ने अपनी ओर से 100 रुपये का रिचार्ज भी कराया। उन्होंने उसकी पुत्री को लोगिंग आइडी भी दी। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर केवल चेटिंग के माध्यम से ही बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि आप वाइस कालिंग करेंगे तो आइडी कैंसिल कर दी जाएगी। आपको कोई आनलाइन काम नहीं मिलेगा। उसकी पुत्री उनकी बातो में आकर उनका कहना मानती रही।

आरोपितों के कहने अनुसार उसकी पुत्री ने 500, 400, 980, 3080, 4000, 10 हजार, 36 हजार व 41 हजार रुपये सात नवंबर को उसके पेटीएम खातों से ले लिए। आरोपितों ने उसकी पुत्री को बैंक खाते में पैसे जमा कराने के लिए कहा। उसकी पुत्री ने बहकावे में आ कर अपनी माता के खाते से 25 हजार रुपये डाल दिए।इसके बाद उसकी पुत्री ने अपने माता से पांच हजार रुपये और डाले। आरोपितों ने कुल एक लाख 25 हजार 960 रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली। आरोपितों ने उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर यह राशि ठगी है।

शिकायतकर्ता ने आरोपितों से राशि वापस दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच एएसआइ राजबीर सिंह को सौंपी है। एएसआइ राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है।

Tags

Next Story