अगस्त माह 2021 : इस महीने तीन ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, इनके लिए लाभकारी रहेगा

अगस्त माह 2021 : इस महीने तीन ग्रह बदलेंगे अपनी राशि,  इनके लिए लाभकारी रहेगा
X
अगस्त महीने में जहां रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे कई बड़े पर्व विभिन्न शुभ मुहूर्तों में मनाए जाएंगे, वहीं बुध, सूर्य, शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। संयोगवश तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभता बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान बुधादित्य योग बनेगा, जो विद्यार्थियों व व्यापरियों के लिए लाभकारी रहेगा, वहीं शुक्र ग्रह की स्थिति कुछ ऐसी रहेगी, जो महिलाओं के लिए एक बार फिर उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगी।

कुलदीप शर्मा : भिवानी

सावन का महीना जहां तीज-त्योहार और उत्सव-पर्व से भरा रहने वाला है। वहीं इस महीने में तीन महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। सूर्य, बुध का सिंह राशि में, शुक्र और बुध का कन्या राशि में प्रवेश होगा। अगस्त महीने में ग्रहों के युवराज बुध और ग्रहों के राजा सूर्य के साथ कला, सौंदर्य और सुखों का दाता ग्रह शुक्र गोचर परिभ्रमण के दौरान राशि परिवर्तन कर आगे की राशियों में प्रवेश करेंगे। यह जहां देश की राजनीति और शासन, प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं कला, कौशल, संचार, व्यापार, ऊर्जा, संपत्ति से जुड़े कामों में गति आएगी।

अगस्त महीने में जहां रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे कई बड़े पर्व विभिन्न शुभ मुहूर्तों में मनाए जाएंगे, वहीं बुध, सूर्य, शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। संयोगवश तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभता बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान बुधादित्य योग बनेगा, जो विद्यार्थियों व व्यापरियों के लिए लाभकारी रहेगा, वहीं शुक्र ग्रह की स्थिति कुछ ऐसी रहेगी, जो महिलाओं के लिए एक बार फिर उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगी। सावन के चलते 9 अगस्त को बुध रात्रि 1.33 बजे कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य भी 17 अगस्त को रात्रि 1.16 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 26 अगस्त को सुबह 11.20 बजे तक सिंह राशि में बुधादित्य योग की स्थिति रहेगी, जो इस अवधि वालों दिनों की शुभता को बढ़ाएंगी। बावजूद इसके मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों के इस परिवर्तन से राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

कर्मचारी व उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा

पंडित कृष्ण कुमार बहल वाले के अनुसार सावन का महीना आर्थिक लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है। कर्मचारी व उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों के लिए तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला होगा। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

शुक्र जाएंगे कन्या राशि में

शुक्र ग्रह 11 अगस्त को सुबह 11.32 बजे सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश महिलाओं की उन्नति में वृद्धिकारक योग बनाएगा। कला, साहित्य व संगीत से जुड़े लोगों को अवसर मिलेंगे।

बुध का राशि परिवर्तन

बुध 9 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वे 26 अगस्त तक रहेंगे, इसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। सिंह राशि सूर्य के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त को पहुंचेंगे, तब बुधादित्य योग बनेगा।

ग्रहों के परिवर्तन का राशियों पर असर

मेष- इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिलने के पूरे योग बनेंगे ।

वृषभ-इस राशि के लोगों को पारिवारिक सुख प्राप्त होगा ।

मिथुन- काफी समय से परेशान इस राशि के लोगों को अब मन-सम्मान में वृद्धि होगी । कर्क- इस राशि के लोगों के बिगड़े काम बनेंगे जिससे उन्हें मानसिक रूप से निजात मिलेगी

सिंह- इस राशि के लोगों का आत्मबल बढ़ेगा।

कन्या- इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा ।

तुला- जिन लोगों की राशि तुला है तथा वो व्यापारी है तो उन्हें व्यापार में लाभ होगा वृश्चिक-इस राशि के लोगों को विवाद से बचना होगा ।

धनु- इस राशि के लोगों दूरस्थ यात्रा के योग बने हुए हैं।

मकर- संपत्ति लाभ।

कुंभ- इस राशि के जो लोग नौकरी में है तथा प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार समाप्त होने वाला है तथा उन्हें नौकरी में प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन- इस राशि के लोगों के जीवन में दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी ।

Tags

Next Story