Bahadurgarh : गैस रिसाव से हुआ पेंट फैक्ट्री में हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

Bahadurgarh : गैस रिसाव से हुआ पेंट फैक्ट्री में हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
X
आधुनिक औद्योगिक संपदा में स्थित एक स्प्रे कलर एवं केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात गैस लीक होने से हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Bahadurgarh : आधुनिक औद्योगिक संपदा में स्थित एक स्प्रे कलर एवं केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात गैस लीक होने से हादसा हो गया। उत्पादन के दौरान गैस सिलेंडर की नाली निकल गई और आग लगने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार एमआईई के प्लॉट नंबर-2140 में स्थित कलर कोटिंग एंड केमिकल कंपनी में स्प्रे कलर और केमिकल बनाया जाता है। शुक्रवार शाम को फैक्ट्री में काम के समय गैस सिलेंडर की नाली प्रेशर के कारण निकल गई, जिसके चलते आग लग गई और आसपास काम कर रहे श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से घेवरा निवासी 35 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कर्मचारी 35 वर्षीय प्रवीण मिश्रा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटता को इत्तेफाक मानते हुए कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - Ambala : लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद फौजी को महिला ने किया ब्लैकमेल, 3 लाख ठगे

Tags

Next Story