Bahadurgarh : जन्मदिन मना रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Bahadurgarh : जन्मदिन मना रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
X
आफिस में बैठकर जन्मदिन मना रहे एक युवक पर कुछ युवकाें ने हमला कर दिया। युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार किए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Bahadurgarh : गांव भापड़ोदा स्थित एक आफिस में बैठकर जन्मदिन मना रहे एक युवक पर कुछ युवकाें ने हमला कर दिया। युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार किए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। झगड़े के दौरान उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घायल की पहचान सचिन के रूप में हुई जो रोहद का रहने वाला है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह भापड़ोदा में अपने दोस्त प्रवीण के आफिस में गया। वहां उसके कुछ और दोस्त भी मौजूद थे। सचिन का आरोप है कि रात करीब दस बजे जब जन्मदिन मना रहे थे तो इसी दौरान भापड़ोदा के दर्जनभर से अधिक युवक वहां आ गए। किसी के हाथ में कुल्हाड़ी तो किसी के हाथ में डंडे थे। आते ही उन्होंने हमला कर दिया। साथियों के साथ मारपीट की। शोर मचाया तो वे सभी धमकी देकर भाग गए। हमले में उसे काफी चोट आई। साथी बहादुरगढ़ के अस्पताल लेकर गए। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान सोने की चेन भी गायब हो गई। उधर, मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 9 युवकों पर नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - Abhay Singh Chautala बोले : देश में बीजेपी के 9 साल बर्बादी व तबाही की बने मिसाल


Tags

Next Story