Bahadurgarh : ट्यूशन सेंटर से नाबालिक लड़के का अपहरण

Bahadurgarh : ट्यूशन सेंटर से नाबालिक लड़के का अपहरण
X
  • गाड़ी में डालकर ले गए 4 लोग, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
  • पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की शुरू की तलाश

Bahadurgarh : लाइनपार थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़के का अपहरण किया गया। चार अज्ञात लोग उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। काफी तलाशने के बाद भी जब लड़का नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही किशोर को सकुशल तलाशने का दावा किया जा रहा है।

धर्म विहार निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी अपने 12 वर्षीय लड़के दीक्षित के साथ हमारे साथ रहती है। दीक्षित कॉलोनी में ही स्थित कौशल किशोर मास्टर के पास ट्यूशन पढ़ता है। 12 सितंबर की शाम को भी बेटी दीक्षित को ट्यूशन छोड़कर आई थी। करीब आधे घंटे बाद मास्टर कौशल हमारे पास आया। उसने बताया कि चार व्यक्ति सेंटर में आए थे। वे दीक्षित को गाड़ी में डालकर ले गए। हमने उनका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उन्होंने अपने स्तर पर बच्चे को तलाश किया, लेकिन दीक्षित कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उधर, लाइनपार थाना पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताते हैं कि रणजीत सिंह की बेटी की उसके पति के साथ अनबन चल रही है। वह बेटे सहित यहां रहती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दीक्षित को उसके पिता ने अपने पास रख रखा है। असल वजह की पुष्टि जांच के बाद ही सामने आएगी। लाइनपार थाना पुलिस का कहना है कि बालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Hisar : आढ़ती पर जानलेवा हमला, सिर में चोट मारकर दिनदहाड़े लूटे 4 लाख

Tags

Next Story