बहादुरगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

बहादुरगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत
X
सोलधा का निवासी श्रीकिशन खेतीबाड़ी करता था। गांव में सरकारी स्कूल ग्राउंड में बनी व्यायामशाला में अभ्यास करता था। रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह अभ्यास करने आया था। सुबह करीब सात बजे जब कसरत कर रहा था तो अचानक चार-पांच हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Bahadurgarh Crime News : बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सोलधा में एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या किसने और किन कारणों के चलते की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय श्रीकिशन के रूप में हुई है। सोलधा का निवासी श्रीकिशन खेतीबाड़ी करता था। गांव में सरकारी स्कूल ग्राउंड में बनी व्यायामशाला में अभ्यास करता था। रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह अभ्यास करने आया था। सुबह करीब सात बजे जब कसरत कर रहा था तो अचानक चार-पांच हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उसको मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर भाग गए। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। डीएसपी अरविंद दहिया ने भी वारदात स्थल का जायजा लिया।इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस केस दर्ज करेगी और पोस्टमार्टम कराएगी।

श्रीकिशन के शरीर में गोलियों के कई निशान हैं। करीब दस खोल शव के पास पाए गए। वह इकलौता पुत्र था। सालभर पहले ही इसकी शादी हुई थी। उसे किसने और किन कारणों के चलते मौके के घाट उतारा, यह फिलहाल सवाल बना हुआ है।किशन का एक आपराधिक मुकदमे में भी नाम बताया जा रहा है। उसकी किसके साथ रंजिश थी, पुलिस पता लगा रही है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही। अभ्यास करने वाले युवाओं से भी पूछताछ चल रही है।

डीएसपी अरविंद दहिया ने कहा कि सोलधा में सुबह मर्डर की सूचना मिली थी। तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई। परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया गया है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- रोहतक के गांव सांघी में दो भाइयों को गोली मारी, फैली सनसनी

Tags

Next Story