Bahadurgarh News : हुक्के पर हुई बहस में चले लाठी-डंडे, पिस्तौल का बट भी मारा

Bahadurgarh News : हुक्के पर हुई बहस में चले लाठी-डंडे, पिस्तौल का बट भी मारा
X
वारदात गत 22 फरवरी को हुई थी, लेकिन पीड़ित ने अब पुलिस को शिकायत दी है। दहकोरा निवासी अमित ने बताया कि वह अपने गांव के शिव मंदिर में बैठकर लोगों के साथ हुक्का पी रहा था। तभी गांव का निवासी सोमबीर वहां आ गया। हुक्का पीने के दौरान हमारी बहस हो गई।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़ : गांव दहकोरा में हुक्का पीने को लेकर हुई बहस ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े में लाठी-डंडे तक चल गए। पिस्तौल के बट से भी प्रहार किए गए। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात गत 22 फरवरी को हुई थी लेकिन पीड़ित ने अब पुलिस को शिकायत दी है। दहकोरा के निवासी अमित ने कहा है कि वह अपने गांव के शिव मंदिर में बैठकर लोगों के साथ हुक्का पी रहा था। तभी गांव का निवासी सोमबीर वहां आ गया। हुक्का पीने के दौरान हमारी बहस हो गई। लोगों के हस्तक्षेप के चलते बहस खत्म हुई। इसके बाद हम अपने-अपने घर चले गए।

कुछ देर बाद सोमबीर अपने परिवार के लोगों के सदस्यों के साथ हमारे घर आया। उनके साथ एक महिला भी थी। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी, बाकी लाठी-डंडे लिए हुए थे। आते ही उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया, बुरी तरह से वार किए। युवक ने पिस्तौल के बल पर चेहरे पर वार किया। हमले में मुझे आंख सहित अन्य हिस्सों पर काफी चोट आई। परिवार व आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए, तो चारों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।

Tags

Next Story