बहादुरगढ़ : दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को भेजा जेल

बहादुरगढ़ : दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को भेजा जेल
X
पीड़िता ने बताया कि उसका पिता करीब ढाई साल से उसका शोषण कर रहा है। गत 20 फरवरी को भी उसने गलत हरकत की। जिस वजह से वह घर नहीं गई।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़। बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपित सौतेले पिता को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद पीड़िता के अन्य परिजन स्तब्ध हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश मूल का एक परिवार सेक्टर-6 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। इस परिवार की करीब 16 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने लड़की को तलाश लिया था। लड़की ने घर से भागने की वजह बताई, तो पुलिस भी हैरान हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता करीब ढाई साल से उसका शोषण कर रहा है। गत 20 फरवरी को भी उसने गलत हरकत की। जिस वजह से वह घर नहीं गई।

इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपित को काबू कर लिया था। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags

Next Story