Bahadurgarh : एक भाई पर गोली चलाई, दूसरे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Bahadurgarh : गांव सौंधी में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई तो उसके भाई पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस हमले में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। उनकी शिकायत पर सौंधी के निवासी एक व्यक्ति पर धमकी देने और जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात निमाणा के निवासी रोहताश व उसके भाई यशवंत के साथ हुई। रोहताश ने बताया कि वीरवार को वह घर पर था। इसी दौरान छोटे भाई यशवंत की कॉल आई। यशवंत ने फोन पर बताया कि सौंधी का निवासी अशोक उसकी दुकान पर आया था। मुझ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। फिर दुकान उठवाने व जान से मारने की धमकी देकर चला गया। फिर भाई यशवंत ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की और थाने चला गया। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ दुकान पर गया। वहां पर अशोक गाड़ी लेकर आया। गाड़ी से नीचे उतरा और उसके दोनों हाथों में पिस्तौल थी। उसने पिस्तौल मेरी तरफ तान दी। वह दुकान की साइड में छिप गया। इसी बीच उसने एक गोली चला दी। संयोगवश गोली नहीं लगी। गाेली चलाने के बाद धमकी देकर अशोक वहां से चला गया। उधर, सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। झगड़े की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दुकान को लेकर विवाद होने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS