Bahadurgarh : छारा गांव में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़, सेवादार की आंख खुली तो हुआ फरार

Bahadurgarh : गांव छारा में एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया। गांव के ही निवासी एक व्यक्ति पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया। रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया गया। सेवादार की आंख खुली तो आरोपी वहां से चंपत हो गया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
छारा के निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह गांव में स्थित दादा संतोक दास मंदिर में सेवा करता है और मंदिर में ही रहता है। 24 अक्टूबर की रात को मंदिर परिसर में सो रहा था। बुधवार की अल सुबह शोर की आवाज सुनाई दी तो आंख खुल गई। देखा तो गांव निवासी एक व्यक्ति मंदिर गेट के पास बने धार्मिक स्थल को लोहे की रॉड से तोड़ रहा था। जब उसे आवाज लगाते हुए बाहर निकला और पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी गाली-गलोच करते हुए वहां से चंपत हो गया। इसके बाद मंदिर कमेटी को मामले से अवगत कराया और फिर पुलिस को शिकायत दी। उधर, सूचना पाकर मांडोठी चौकी पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की। इस संबंध में एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मांडोठी चौकी प्रभारी रणदीप सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ समय पूर्व इलाके के दो और गांवों में ऐसी घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : पहले किया शादी का वायदा, नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद युवक मुकरा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS