रफ्तार से असंतुलित निजी बस KMP के पिल्लर से टकराई, कई सवारियां घायल, चालक फरार

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
वीरवार दोपहर को झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर प्राइवेट बस ट्रक को ओवरटेक करते समय केएमपी के पिल्लर से टकरा गई। जिसमें बस में सवार अनेक सवारियां घायल हो गई। चालक हादसे के बाद बस छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जबकि पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस झज्जर से बहादुरगढ़ की ओर आ रही थी। चालक उसे तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी बीच दुल्हेड़ा से निकलकर डाबौदा से पहले वह एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस केएमपी के पिल्लर से जा टकराई। अचानक झटका लगते ही अनेक यात्रियों को चोटें आई। इसी बीच चालक बस छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान कबलाना का दीपक अपनी पत्नी के साथ बहादुरगढ़ से गांव लौट रहा था। लेकिन हादसा देख रुक गया।
फिर गाड़ी वापिस मोड़ी ओर 6 घायलों को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचा। कुछ अन्य राहगीर भी घायलों की मदद के लिए आगे आए। दुर्घटना में पंकज बेनीवाल निवासी ठेठ मिलकपुर, विनोद निवासी खकाना, अमीषा निवासी जींद, रुनझुन निवासी रोहिणी, दिव्या निवासी खेड़का गुर्जर और ममन सिंह निवासी गाजियाबाद समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS