दीपावली से पहले जगमगाएगा बहादुरगढ़, साढ़े 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

दीपावली से पहले जगमगाएगा बहादुरगढ़, साढ़े 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
X
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दीपावली से पहले खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाएंगे। इतना नही सभी बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के उद्देश्य से साढ़े 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें खरीदी जा रही हैं।

बहादुरगढ़। नगर परिषद की कोशिश है कि इस बार दीपावली पर शहर के किसी भी रोड पर अंधेरा ना रहे। एक तरफ जहां सड़कों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग का काम तेजी से हो रहा है। वहीं साढ़े 3 हजार नई स्ट्रीट लाइट खरीदकर शहर में लगवाने के लिए भी टेंडर किया जा चुका है। इसके अलावा दीपावली से पहले ही करीब 46 लाख रुपए में तिरंगी लाइटें भी शहर की सड़कों पर लगने जा रही हैं। यदि दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर ये लाइट लग जाती हैं, तो पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा।

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दीपावली से पहले खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाएंगे। इतना नही सभी बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के उद्देश्य से साढ़े 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें खरीदी जा रही हैं। टेंडर की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। बता दें कि शहर में कई जगहों पर लाइटें खराब हैं। कई खंभों पर स्ट्रीट लगी ही नही है। इससे शाम होते ही वहां पर अंधेरा हो जा रहा है। पहले चरण में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में साढ़े 3 हजार नई लाइटें लगेंगी। ऐसा होने के बाद शाम होते ही शहर के वार्ड दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएंगे। इसके साथ ही 46 लाख रुपए में तिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।

खराब लाइटों को ठीक करने के लिए लाइट रिपेयरिंग का टेंडर पहले ही किया जा चुका है। इसके तहत काफी लाइटें ठीक हो चुकी हैं। दीपावली तक शत प्रतिशत लाइटें ठीक हो जाएंगी। साढ़े तीन हजार नई लाइटें हम दीपावली से पहले खरीद लेंगे। तिरंगा लाइटों का भी 46 लाख रुपए का टेंडर कर दिया है। दीपावली से पहले शहर को जगमग कर देंगे। - संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़

ये भी पढ़ें- फसल अवशेष जलाने पर 28 किसान किए ब्लैक लिस्ट, नहीं मिलेगी सब्सिडी और ना ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Tags

Next Story