Bahadurgarh : जान से मारने की नीयत से महिला को गाड़ी से रौंदा

Bahadurgarh : जान से मारने की नीयत से महिला को गाड़ी से रौंदा
X
गांव कुलासी में एक महिला को जान से मारने की नीयत से गाड़ी के नीचे रौंदा गया। गाड़ी के नीचे आने के कारण महिला को काफी चोट आई है। दो पक्षों में झगड़े के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Bahadurgarh : गांव कुलासी में एक महिला को जान से मारने की नीयत से गाड़ी के नीचे रौंदा गया। गाड़ी के नीचे आने के कारण महिला को काफी चोट आई है। दो पक्षों में झगड़े के बाद यह घटना हुई। गांव के ही एक युवक व उसके परिजनाें पर आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घायल महिला की पहचान भतेरी के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में कुलासी के निवासी राजकुमार ने बताया कि वह और उसके ताऊ का लड़का संदीप अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। तभी गांव निवासी पवन अपनी गाड़ी लेकर उनके पास आया और बातचीत करने लगा। इसी बीच वह गाली गलोच करने लगा तो झगड़ा बढ़ गया। परिवार के लोगों ने हस्तक्षेप कर हमें अलग कर दिया। तब पवन वहां से चला गया लेकिन कुछ ही क्षणों बाद फिर से आया और सड़क पर खड़ी मेरी ताई पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। इस हमले में ताई भतेरी के सिर में काफी चोट आई। जब ताई को अस्पताल ले जाने लगे तो फिर से टक्कर मारी और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इस वारदात में आरोपी के साथ उसके परिवार के अन्य चार सदस्य भी शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - पूर्व सीएम पर भड़के Anurag Dhanda : भूपेंद्र हुड्डा के राज में बनी भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी इमारत आईटीआई

Tags

Next Story