बजरंग दल ने पकड़ा रेप का आरोपी सलमान, दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज है केस

बजरंग दल ने पकड़ा रेप का आरोपी सलमान, दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज है केस
X
दिल्ली के उत्तम नगर थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज है। सिटी पुलिस ने छानबीन करने के बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी। बजरंग दल के सदस्यों ने सलमान नाम के एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के सदस्यों ने उसे दिल्ली में लव जिहाद का आरोपी करार दिया है, जबकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उसके खिलाफ दिल्ली के उत्तम नगर थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज है। सिटी पुलिस ने छानबीन करने के बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल के सदस्यों ने रविवार की रात झज्जर चौक पर घूम रहे एक मुसलिम को पकड़कर सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के सदस्यों का दावा है कि वह दिल्ली से एक नाबालिग हिंदू को बहला-फुसलाकर फरार हुआ था। उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भी पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया हुआ है। सलमान नाम के इस युवक को जब सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, तो एसएचओ विद्यासागर ने उससे पूछताछ करने के बाद दिल्ली के उत्तम नगर थाने में संपर्क किया। वहां से पता चला कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज है।

एसएचओ विद्यासागर ने बताया कि लव जिहाद के संबंध में दिल्ली पुलिस ही स्थिति स्पष्ट करेगी। आरोपी को बाद में दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Tags

Next Story