12 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं के घुसने पर रोक

12 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं के घुसने पर रोक
X
5 फरवरी को सुबह 10 बजे दुल्हेड़ा के राजीव गांधी स्टेडियम में सभी 12 गांव इकट्ठे होकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। साथ ही महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

किसानों के आंदोलन को मजबूती देने के लिए दुल्हेड़ा गांव की बड़ी चौपाल में 12 गांव के प्रधान उमेद सिंह देशवाल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। जिसमें हवा सिंह कबलाना, शिवकुमार प्रधान, सत्ते सरपंच छुड़ानी, दीपक देशवाल आदि मौजिज ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान 12 गांवों में भाजपा व जजपा के नेताओं को प्रवेश नहीं करने देने और उनका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय हुआ।

देशवाल ने बताया 5 फरवरी को सुबह 10 बजे दुल्हेड़ा के राजीव गांधी स्टेडियम में सभी 12 गांव इकट्ठे होकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। साथ ही महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। पंचायत में सभी गांवों की 36 बिरादरी से स्वच्छा से चंदा एकत्रित करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर महंत देवेंद्र दास, संजय दुल्हेड़ा, नीटू खेड़का, प्रवीण कबलाना, अमित छुड़ानी, बाका भदानी, राधे पंडित, कृष्ण फौजी, टिंकू देशवाल आदि ने अपने विचार रखे।


Tags

Next Story