बार चुनाव : एक पक्ष ने कहा-6 को नामांकन, दूसरा बोला-7 दिसंबर को ही भरे जाएंगे पर्चे

बार चुनाव : एक पक्ष ने कहा-6 को नामांकन, दूसरा बोला-7 दिसंबर को ही भरे जाएंगे पर्चे
X
अब कमेटी भी दो हिस्सों में बंट गई। एक पक्ष का कहना है कि सतबीर सिंह नेहरा का अनुभव ज्यादा है और वे ही आरओ होंगे। वहीं अनिल बुधवार का कहना है कि हाउस ने उन्हें आरओ बनाया तो हम ही शेड्यूल बनाएंगे। इसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार को नामांकन के दो शेड्यूल जारी कर दिए गए।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार आसानी से होते नजर नहीं आ रहे। पहले एक दिसंबर को होने वाले नामांकन पर स्टे लगा, फिर चुनाव को लेकर इलेक्शन कमेटी बनी। इस कमेटी में आरओ अनिल बुधवार, सतबीर सिंह नेहरा, आरएन सैनी, जयपाल शर्मा और एआरओ नसीब पंघाल को शामिल किया गया था। अब कमेटी भी दो हिस्सों में बंट गई। एक पक्ष का कहना है कि सतबीर सिंह नेहरा का अनुभव ज्यादा है और वे ही आरओ होंगे। वहीं अनिल बुधवार का कहना है कि हाउस ने उन्हें आरओ बनाया तो हम ही शेड्यूल बनाएंगे। इसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार को नामांकन के दो शेड्यूल जारी कर दिए गए। अनिल बुधवार की ओर से ओर से नामांकन पत्र 6 दिसंबर को भरे जाने का शेड्यूल है, जबकि सतबीर नेहरा, आरएन सैनी और जयपाल शर्मा की तरफ से जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार सात दिसंबर को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया होगी।

दोनों पक्षों की ओर से चुनाव 17 दिंसबर को ही करवाने की बात कही गई है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन में जनरल हाउस की बैठक हुई। इसमें एक बड़ा फैसला ये लिया गया कि जो वकील रोहतक में ही प्रैक्टिस करते हैं, सिर्फ उन्हीं को मतदान का अधिकार होगा। अगर कोई वकील रोहतक बार एसोसिएशन का सदस्य है और वह प्रैक्टिस कहीं दूसरी जगह कर रहा है तो वह मतदान नहीं कर पाएगा।

ये है मामला

दरअसल 17 दिसंबर को रोहतक बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। इन्हें लेकर 1 दिसंबर को नामांकन पत्र भरे जाने थे। लेकिन लेकिन अधिवक्ता करण नारंग की शिकायत पर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले ही बार काउंसिल ने नामांकन प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया था। जिसके बाद पांच लोगों की कमेटी बनाने के आदेश दिए गए थे। अब यही विवाद चला हुआ है।

ऐसे समझें विवाद

बार काउंसिल की ओर से आरओ अनिल बुधवार और एआरओ एआरओ नसीब पंघाल बनाया गया। नामांकन प्रक्रिया पर स्अे लगा तो इलेक्शन कमेटी बनाई गई। इसमें अनिल बुधवार, सतबीर सिंह नेहरा, आरएन सैनी, जयपाल शर्मा और एआरओ नसीब पंघाल को शामिल किया गया था। आरएन सैनी ने बताया कि रोहतक बार एसोसिएशन के संविधान के सेक्शन -4 के अनुसार अगर ऐसी परिस्थिति बनती है तो इलेक्शन कमेटी में सबसे वरिष्ठ वकील ही आरओ होंगे।

सूची भी अलग

शुक्रवार को हुई बैठक में अनिल बुधवार की ओर से 2137 वकीलों की मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें उन अधिवक्ताओं के नाम काट दिए गए, जो रोहतक में प्रैक्टिस नहीं करते। सतबीर नेहरा पक्ष ने विरोध जताया और 2290 वोटरों की लिस्ट जारी कर दी। गौरतलब है कि सतबीर नेहरा बैठक में नहीं थे।

6 को शुरू होंगे नामांकन

जनरल हाउस की बैठक हुई थी। इसमें वोटर लिस्ट और चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। किसी बात पर कोई विवाद नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया 6 दिसंबर को ही शुरू होगी।- अनिल बुधवार, कमेटी सदस्य।

कार्यक्रम में गया हुआ था

मैं बैठक में पहुंच नहीं पाया था। किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। बैठक में क्या हुआ है इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।- सतबीर नेहरा, कमेटी सदस्य।

सतबीर नेहरा को आरओ बनाया

नियम और अनुभव के आधार पर सतबीर नेहरा को आरओ बनाया है। हमने शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 दिसंबर को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया होगी। रही वोटर लिस्ट की बात तो 10 नवंबर तक जिस भी वकील ने अपनी सदस्यता फीस जमा करवाई है, वो सभी मतदान कर सकते हैं। -आरएन सैनी, कमेटी सदस्य।

सतबीर नेहरा, आरएन सैनी, जयपाल शर्मा का शेड्यूल जारी

नामांकन: 7 दिसंबर को सबह 10 से 4 बजे तक

छंटनी: 8 दिसंबर को सुबह 10 दोपहर 1 बजे तक

नामांकन वापस: 8 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मतदान: 17 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

अनिल बुधवार की ओर से ये शेड्यूल

नामांकन: 6 दिसंबर को सुबह 10 से 4 बजे तक

छंटनी: 7 दिसंबर को सुबह 10 दोपहर 1 बजे तक

नामांकन वापस: 7 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मतदान: 17 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक



Tags

Next Story