बावल पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद रेप करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी। बावल क्षेत्र से गत 4 दिसंबर को नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद रेप करने के आरोपी को बावल पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। उस पर राजस्थान पुलिस की ओर से ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी के कब्जे से दो रिवाल्वर और कारतूसों के साथ दो लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद आरोपी उसे राजस्थान के रसगण एरिया में ले गया था। वहां उसे हवस का शिकार बनाने के बाद फरार हो गया। थाना बावल पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करने के बाद लड़की को बरामद कर लिया था। बयान में लड़की ने रसगण निवासी साहिल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
कई मामलों में वांछित है आरोपी
डीएसपी राजेश लोहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ राजस्थान में हत्या सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। भिवाड़ी पुलिस की ओर से उस पर ईनाम भी रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है, जिसके बार में अभी खुलासा नहीं किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS