अश्लील वीडियो के साथ भगवान शिव का भजन जोड़ फेसबुक पर किया वायरल, आरोपी पर केस दर्ज

अश्लील वीडियो के साथ भगवान शिव का भजन जोड़ फेसबुक पर किया वायरल, आरोपी पर केस दर्ज
X
जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

यमुनानगर। एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर भगवान शिव का भजन जोड़कर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद अंबाला विभाग के अध्यक्ष जय करण ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रतापनगर निवासी सलीम अंसारी ने अपनी फेसबुक पर भगवान शिव का अपमान करते हुए एक वीडियो वायरल किया हुआ है। इस वीडियो में अश्लील वीडियो के साथ भगवान शिव के भजन को जोड़ा हुआ है। जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। ऐसा कर आरोपित ने भगवान शिव का अपमान किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सलीम अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

Next Story