Bharat Jodo Yatra : झांकियों से राहुल को हरियाणा की समस्याएं बताएगी महिला कांग्रेस

Bharat Jodo Yatra : झांकियों से राहुल को हरियाणा की समस्याएं बताएगी महिला कांग्रेस
X
सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा में आज बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध जैसी ढेरों समस्याएं हैं। इन समस्याओं के बारे में पार्टी नेता राहुल गांधी को अवगत करवाने के लिए झांकियां निकाली जाएंगी।

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज (Sudha Bharadwaj) ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान महिला कांग्रेस द्वारा झांकियों के माध्यम से हरियाणा की समस्याओं से अवगत करवाएगी।

तैयारियों का जायजा लेने के बाद सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा में आज बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध जैसी ढेरों समस्याएं हैं। इन समस्याओं के बारे में पार्टी नेता राहुल गांधी को अवगत करवाने के लिए झांकियां निकाली जाएंगी। सुधा भारद्वाज ने कहा कि आज देश व प्रदेश की महिलाएं महंगाई से तंग आ चुकी हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।आज हरियाणा में ड्रग्स की समस्या तेजी से आगे बढ़ रही है। युवा नशे की चपेट में आ रहा है।

प्रदेश के सैकड़ों लोग नशे की लत के कारण मौत के मुंह में जा चुके हैं। सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि पानीपत में महिला कांग्रेस द्वारा जहां एक तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके हरियाणवी सांस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा।

वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहबाद आदि में मुख्य मार्ग पर जिन-जिन जगहों से राहुल गांधी की यात्रा निकलेगी वहां पर बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई, किसानों की समस्याएं तथा प्रदेश में बढ़ रही ड्रग्स की समस्या को लेकर झांकियां निकाली जाएगी। इन झांकियों के आयोजन के लिए महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगा दी गई हैं।

Tags

Next Story