भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल के बारे में चर्चा की, कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल के बारे में चर्चा की, कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल
X
पूरे रास्ते में सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करते दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया यात्रा में भीड़ बढ़ती चली गयी। इस दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सुबह 6 बजे से ही यात्रा शुरु हो गयी और राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी लगातार चलते रहे।

करनाल। पानीपत के बाद करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार राहुल गांधी गांव कोहाण्ड, घरौंडा हलके से शुरू होकर मधुबन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, इंद्री चौक होते हुए करनाल में झिलमिल फिलिंग स्टेशन के पास अपने रात्रि पड़ाव पर पहुंचे।

पूरे रास्ते में सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करते दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया यात्रा में भीड़ बढ़ती चली गयी। इस दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सुबह 6 बजे से ही यात्रा शुरु हो गयी और राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी लगातार चलते रहे। राहुल गांधी कई जगह रुककर स्थानीय लोगों से भी मिले और फ़ोटो खिंचवाई। राहुल गांधी के नेतृत्व में घरौंडा से चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पहल पर राहुल गांधी ने आज ओबीसी समाज और विमुक्त घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर गहन चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मौजूदा सरकार द्वारा उनके हितों को नजरअंदाज करने की बात बताई। इसके अलावा, दोपहर में राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिनमें अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड, भीम अवार्ड विजेता खिलाड़ियों सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के हित में योजनाएं बनाई जिससे प्रदेश ने देश को कई सारे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए। राहुल गांधी ने खिलाड़ियों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके बाद वो एक कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


दोपहर में हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब से यात्रा हरियाणा में आई है समाज के हर वर्ग से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कल पानीपत में उमड़े भारी जनसैलाब को देखकर कहा जा सकता है कि यह यात्रा जनआन्दोलन में बदल गयी है। उन्होंने कहा कि जो पानीपत में जीता वो दल्लिी गया। कल पानीपत में जनसैलाब को देखकर कहा जा सकता है कि अब कांग्रेस के लिये दिल्ली दूर नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत में हुई ऐतिहासिक रैली की सफलता के लिये हरियाणावासियों का आभार व्यक्त किया। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि अगर देश को मजबूत रखना है तो आपस में भाईचारा बनाकर रखना होगा।


खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाते राहुल गांधी।

Tags

Next Story